Simple Present Tense Examples in Hindi – Learn English

Simple Present tense exercise

Simple Present Tense Examples in Hindi - Learn English

Simple Present Tense Examples in Hindi

पहचान – वाक्यों के अंत मे ता है, ते है, ती है.
Structure – Subject + Main Verb (1st form) + s / es + Object + Other word

Simple Present Tense के नियम –

  1. I, We, They, You के साथ Main Verb मे S या ES नहीं लगाते है।
  2. He, She, It, Name ya एकवचन करता के साथ Main Verb मे  s या es लगाते है।
सामान्य वर्तमानकाल का प्रयोग हमेशा की क्रिया व्यक्त करने के लिए किया जाता है। 
 
जैसे –  मै जाता हूँ।  इस वाक्य मे मै एक कर्ता (Subject) है और जाना एक क्रिया है।
कुछ और उदाहरण से हम Simple Present Tense ko समझते है।
  1. वह यहाँ आता है। –  He Comes here.
  2. वह खुश दिखता है। – He looks happy.
  3. वह अमेरिका मे रहता है। – He lives in America.
  4. सूर्य पूर्व से उगता है। – The sun rises in the east.
  5. सूर्य पश्चिम से डूबता है। – The sun sets in the east.

अभी तक हमने ऐसे वाक्य देखे जिसमे Main Verb के साथ  s या  es लगाते है । परंतु अब नीचे आपको ऐसे वाक्य दिये जा रहे है जिसमे  es या  es नहीं लगाते है।
  1. मै वहाँ जाता हूँ। – I go there.
  2. मै वहाँ हर रोज काम करता हूँ। – I work there every day.
  3. मै वहाँ हर रोज जाता हूँ। – I go there every day.
  4. वे दिन भर काम करते है। – They work all day.
  5. वे हर दिन यहाँ आते है। – They come here every day.
  6. तुम खुश दिखते हो। – You look happy.
  7. तुम इस पोशाक मे अच्छे दिखते हो। – You look nice in this dress.
Note – यदि क्रिया (Verb) के आखिरी अक्षर O, S, X, sh या ch हो तो S के बजाए es लगाते है।
जैसे –
  1. go – goes
  2. pass – passes
  3. tax – taxes
  4. wash -washes
  5. watch – watches
  6. teach – teaches
क्रिया के आखिरी मे यदि y हो तो y का i करके आगे es लगाएँ।
जैसे – 
  1. try – tries
  2. study – studies
  3. carry – carries
परंतु यदि y के पहले स्वर हो तो y का i नहीं किया जाता, तब सिर्फ s लगाएँ।
जैसे –
  1. play – plays
  2. obey – obeys
  3. buy – buys

Simple Present tense exercise in Hindi and English

इसे भी पढ़ें – English bolna kaise sikhe

Leave a Comment